शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव कसेरवा कलां में ट्राली के पीछे चढ़ने के प्रयास के दौरान बच्ची की गिरकर मौत हो गई।
थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम गांव कसेरवा कलां में इरशाद की छह वर्षीय पुत्री सुहाना घर के निकट खेल रही थी। उसी दौरान वहां पहुंची ट्रैक्टर-ट्राली कुछ देर के लिए रुक गई। ट्रैक्टर-ट्राली को खड़ी देखकर सुहाना ने पीछे की तरफ से ट्राली पर चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राली चल दी और बच्ची सड़क पर गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।