आधार कार्ड बनाने की मशीन खराब
कांधला। कस्बे के डाकघर में पिछले एक माह से आधार कार्ड बनाने की मशीन खराब होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बे के डाकघर पर आधार कार्ड की मशीन को संचालित किया गया, लेकिन आधार कार्ड मशीन शुरू होने के कुछ दिन बाद ही खराब हो गई। जिसके चलते स्थानीय डाक घर पर आधार कार्ड बनने का कार्य ठप हो गया। इस कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। लोगों ने कई बार डाक घर कर्मचारियों को मामले की शिकायत कर आधार कार्ड मशीन को ठीक कराने की मांग की थी, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी आधार कार्ड मशीन की खराबी को ठीक नहीं किया जा सका। पिछले एक माह से आधार कार्ड बनवाने के लिए कस्बे और क्षेत्र के लोग डाक घर के चक्कर काटने को मजबूर है। कस्बे के लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।