फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांध विरोध करने जा रहे किसान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान यूनियन ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। बड़ौत में मुख्यमंत्री की सभा के विरोध स्वरूप पट्टी बांधकर शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस बीच सांकेतिक गिरफ्तारी भी दी गई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को कोतवाली लाकर रिहा किया।
विज्ञापन

किसान यूनियन कार्यकर्ता मंगलवार सुबह शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। काली पट्टी बांधकर कार्यकर्ता ट्रेन में बैठ गये। बड़ौत में मुख्यमंत्री की सभा का विरोध किया जाना था। यूनियन पदाधिकारियों ने स्टेशन पर ही गिरफ्तारी देने के लिए एसडीएम और सीओ सिटी को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने करीब 25 कार्यकर्ताओं को रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया। किसान यूनियन पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रशांत कुमार भारती को सौंपा। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक ने कहा कि चीनी मिलों द्वारा किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराए जाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कृषि बीमा योजना में सुधार कर प्राकृतिक आपदा और पशुओं द्वारा नष्ट की गई फसलों का मुआवजा मिलना चाहिए। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को पुलिस शामली कोतवाली ले आई। हालांकि कुछ समय बाद पुलिस ने किसानों को छोड़ दिया। इस दौरान किसान यूनियन के सचिव विक्रांत चौधरी, संजीव चौधरी, सगीर त्यागी, मनोज पवार, विक्की चौधरी, बाबूराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें