फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार के लिए किसानों की जमीन न ली जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कारागार के लिए किसानों की जमीन न ली जाए
विज्ञापन

शामली। गांव भैंसवाल में जिला कारागार बनाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि कृषि भूमि लिए जाने से किसान बेरोजगार हो जाएंगे।
मंगलवार को गांव भैंसवाल के किसान कलक्ट्रेट में पहुंचे। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह को ज्ञापन देकर कहा कि गांव भैंसवाल में जिला कारागार बनाए जाने के लिए 500 बीघा जमीन को चिह्नित किया गया है, जिसमें से 280 बीघा भूमि किसानों की है। यदि उनकी भूमि ले ली गई तो वह बेरोजगार हो जाएंगे। उनके पास रोजगार का साधन केवल कृषि भूमि है। इस दौरान धूम सिंह, प्रेमपाल, विनोद, सतबीर, विकास, बिजेन्द्र, भीम सिंह सहित अन्य किसान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



राशन डीलरों ने दिया ज्ञापन
शामली। राशन डीलरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समाधान की मांग की है। समस्याओं का समाधान न होने पर आन्दोलन करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को शालमी कलक्ट्रेट पहुंचे राशन डीलरों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उसमें बताया कि राशन डीलरों को अन्य प्रदेशों की भांति 200 से 220 तक समुचित लाभांश व 30 हजार रुपये का मानदेय देने, डोर स्टोप डिलीवरी के माध्यम से राशन दुकानों पर खाद्यान्न पहुंचाने वाली सरकारी एजेंसियों से बगैर भाडा पूरा खाद्यान्न तोल कर दिलवाने, 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भाड़ा दिलाने, राशन विक्रेताओं को गंभीर रूप से बीमार होने पर आवश्यक कार्यों हेतु अवकाश की सुविधा प्रदान करने, प्रत्येक दुकान पर राशन कार्डों, यूनिट की संख्या में समानता लाने, कम यूनिट एवं कार्डों पर वर्षों से चल रही दुकानों को किसी भी दशा में समाप्त न करने, वृद्ध, असहाय एवं बीमार हो चुके राशन डीलरों को अधिकृत प्रतिनिधि नियुक्त करने की अनुमति दिलाई जाए। इस दौरान राजेंद्र भगत, ठाकुर श्याम सिंह, सलेक वर्मा, राजेन्द्र, सलेक, अशोक शर्मा, राकेश कौशिक, सतीश, अनुज, आदेश, दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें