बैंकों के निजीकरण एवं विलय किए जाने के विरोध में बैंक कर्मियों ने केनरा बैंक शाखा पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
बुधवार को यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के सचिव इंद्रपाल सिंह राठी के नेतृत्व में बैंक कर्मियों ने लंच टाइम में वर्मा मार्केट स्थित केनरा बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण कर उनके विलय की योजना जनविरोधी है। ऋणों की शत प्रतिशत वसूली कराई जाए और बट्टे खाते में न डाला जाए। चेतावनी दी कि मांगे पूरी नहीं होने पर अगस्त में राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। मौके पर प्रमोद कुमार, सुशील गौतम, संतराम, प्रिया शर्मा, दिनेश कुमार, वीरेंद्र यादव, मुक्ता, प्रशांत, चंदन तिवारी, विकास प्रेमी, जुगलाल, जीके खत्री, रामपाल सिंह, विपिन पूनिया, पूजा, मनोहर सिंह, सुनील कुमार और रवि पटेल आदि मौजूद रहे।