फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 11441 अभ्यर्थी देंगे टीईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 11441 अभ्यर्थी देंगे टीईटी
विज्ञापन

शामली। जिले में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 11441 अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) देंगे। यह परीक्षा 28 नवंबर को जिला मुख्यालय पर बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगी। प्राथमिक स्तर की परीक्षा 13 केंद्रों पर होगी। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा 10 केंद्रों पर होगी। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर दो ऑब्जर्वर एक शिक्षा विभाग से और दूसरा प्रशासनिक विभाग से रहेंगे। साथ ही एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती प्रत्येक केंद्र पर रहेगी। इसके अलावा छह सेक्टर मजिस्ट्रेट की देखरेख में परीक्षा होगी। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि पहली शिफ्ट में 13 केंद्रों पर प्राथमिक स्तर के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक परीक्षा होगी। इन केंद्रों पर 6704 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दूसरी शिफ्ट में 10 केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर की दोपहर ढाई बजे से पांच बजे तक होगी। इस परीक्षा में 4737 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि सभी केंद्र जिला मुख्यालय पर बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर के परीक्षा केंद्र अभ्यर्थियों की संख्या
वीवी पीजी कॉलेज - 500
हिंदू कन्या इंटर कॉलेज - 500
राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज - 600
वीवी इंटर कॉलेज - 500
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल - 500
सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल - 500
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज - 500
बीएसएम स्कूल - 600
श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज - 500
मदरलैंड पब्लिक स्कूल - 565
महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल - 500
रॉयल पब्लिक स्कूल - 500
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूूल - 438
उच्च प्राथमिक स्तर के परीक्षा केंद्र अभ्यर्थियों की संख्या
वीवी पीजी कॉलेज - 500
हिंदू कन्या इंटर कॉलेज - 500
राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज - 600
वीवी इंटर कॉलेज - 500
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल - 500
सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल - 500
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज - 500
बीएसएम स्कूल - 600
श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज - 500
मदरलैंड पब्लिक स्कूल - 37
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें