फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 11385 अभ्यर्थियों ने दी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 11385 अभ्यर्थियों ने दी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा
विज्ञापन

शामली। जिला मुख्यालय पर बनाए गए 15 केंद्रों पर दो पाली में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 13419 में 11385 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2034 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराई गई। डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव ने केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मंगलवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक परीक्षा हुई। इस पाली में कुल पंजीकृत 6716 अभ्यर्थियों में 5695 ने परीक्षा दी, जबकि 1021 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली सायंकाल तीन से पांच बजे तक हुई। इस पाली में कुल पंजीकृत 6703 अभ्यर्थियों में 5690 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1013 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दोनों पाली में कुल पंजीकृत 13,419 अभ्यर्थियों में 11,385 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 2034 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग व तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले से अभ्यर्थियों को एंट्री शुरू की गई।
विज्ञापन

परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्र अध्यक्षों के अलावा प्रशासन की तरफ से पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट, 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव के अलावा शासन से नियुक्त प्रेक्षक घनश्याम सिंह, जिला नोडल अधिकारी एडीएम अरविंद कुमार, जिला प्रबंधक डॉ. अजय बाबू शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह आदि ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम और एसपी ने बताया कि निरीक्षण के समय कक्षों में अभ्यर्थियों को कोरोना से सुरक्षा हेतु सोशल डिस्टेंसिंग व फेस मास्क लगाकर परीक्षा देते हुए पाया गया। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं ठीक पाई गई। परीक्षा संचालन में परिवहन प्रबंधक रोहताश कुमार, परीक्षा केंद्र इंचार्ज कोआर्डिनेटर सौरव तोमर, प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक आदि शामिल रहे।
पीईटी परीक्षा में अभ्यर्थियों की स्थिति
पाली - पंजीकृत - उपस्थित - अनुपस्थित
प्रथम - 6716 - 5695 - 1021
द्वितीय - 6703 - 5690 - 1013
-----------------------------
योग - 13419 - 11385 - 2034

शामली रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें