शामली। परम पूज्य निर्मला देवी स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में सहज योग विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
आयोजक समिति के कॉर्डिनेटर राजीव कुमार ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे सहज योग मंदिर विधि विधान से हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। परम पूज्य निर्मला देवी स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो सुबह दस बजे सहज मंदिर रेलपार से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए मंदिर परिसर में समाप्त होगी। शोभायात्रा में सजे हुए रथ में निर्मला देवी के साथ मुजफ्फरनगर, खतौली, बागपत, हरियाणा, उत्तराखंड की अलग-अलग झांकियां शामिल होंगी। मौके पर आदेश कुमार मुजफ्फरनगर, किरन बहन, श्रीराम गोयल चरथावल, दीपक अग्रवाल सहारनपुर, सरला निर्वाल, उर्मिला, रीना आदि मौजूद रहे।