रालोद युवा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रोहित प्रताप ने शामली निवासी रजनीश कोरी को फिर से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
रविवार को माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय पर बैठक में युवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रोहित प्रताप ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ें। बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत बनाएं। वहीं, जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी करने और पोस्ट डालने से बचें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यकर्ता पार्टी में नहीं रहेंगे, जो भाईचारा तोड़ने की गतिविधियों में संलिप्त होंगे। इसी के चलते उन्होंने राजन जावला की पोस्ट के बारे में कहा कि राजन पार्टी का सदस्य नहीं है और उसकी किसी भी गतिविधि से पार्टी का कोई संबंध नहीं है। इस दौरान रालोद के प्रदेश महासचिव तरसपाल मलिक, अनवार चौधरी, ऋषिराज राझड, सुनील मलिक, सत्यबीर सिंह, बिजेंद्र मलिक, हरेंद्र, सर्वेश सिंभालका, कृष्णपाल, सोहनपाल, संजीव, जितेंद्र पंवार, सतेंद्र, अमित मलिक और आशुतोष पंवार आदि मौजूद रहे।
भाईचारा बढ़ाने में प्रयासरत रहेगा रालोद : सुनील रोहटा
शामली। गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में कार्यक्रम के दौरान रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने कहा कि प्रदेश में भाईचारा बढ़ाने में रालोद प्रयासरत है और आगे भी ऐसे प्रयास चलते रहे हैं। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि भाईचारा बढ़ाने में अपनी भूमिका अदा करें। उन्होंने कहा कि सिर्फ कैराना उपचुनाव ही नहीं, बल्कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए भविष्य में भी मजबूत महा गठबंधन बनेगा। इसके प्रत्याशी को जीत दिलाने में कार्यकर्ता पूरी ताकत लगा देंगे। इस दौरान राजेंद्र चिकारा, सुभाष गुर्जर, पप्पू गुर्जर, मेरठ जिलाध्यक्ष राहुल देव आदि मौजूद रहे।