फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्की के बाद भी हरियाणा के दबंगों ने काट ली गेहूं की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के किसानों ने काट ली गेहूं की फसल
विज्ञापन

कैराना (शामली)। हरियाणा-यूपी सीमा विवाद के चलते एक दिन पहले एसडीएम ने गांव मवी के पास सीमा से लगती विवादित 825 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल कुर्क की थी। वहीं, रविवार को हरियाणा के दबंगों ने यूपी के प्रशासन की कार्रवाई को धता बताते हुए कुर्क की हुई फसल काटनी शुरू कर दी। सूचना पर तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर आरोपियों को भगाया तथा फसल काटने पर कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

हरियाणा-यूपी सीमा विवाद पर फसल तैयारी के समय होने वाले खूनी संघर्षों को देखते हुए एसडीएम ने शनिवार को मवी में 825 व बल्हेडा़ में 250 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल विवादित मानते हुए कुर्क कर ली थी। इसके बावजूद रविवार को हरियाणा के गांव नन्हेड़ा के किसान यूपी प्रशासन द्वारा कुर्क की गई फसल को काटने लगे। सूचना पर एसडीएम कैराना, तहसील प्रशासन व कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और हरियाणा के आरोपी किसानों को फसल काटने से रोकते हुए उन्हें हड़काते हुए वहां से भगा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में कुर्क की हुई फसल काटने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता ने बताया कि कुर्क की गई फसल काटने की सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर गई थी। मौके से आरोपियों को भगा दिया गया है। एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मौके से कंपेन मशीन जब्त कर ली गई है। साथ ही कुर्क की गई फसल काटने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें