फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। बुढ़ाना मार्ग पर गांव भभीसा के समीप ट्रक की चपेट में आकर पिता पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद दो घायलों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना फुगाना क्षेत्र के गांव डूंगर निवासी अलीशेर शनिवार दोपहर अपने बेटे गुलजार और पौत्री रूखसार के साथ कस्बा कांधला में खरीदारी करने के लिए आए थे। यहां से बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। वह गांव भभीसा ईट भट्ठे के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने साइड मार दी, जिससे बाइक सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने हंगामा किया, तो आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को कांधला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद अलीशेर और गुलजार को गंभीर हालत होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें