शामली।
अतिक्रमण और ओवरलोडिंग की शिकायत करने शामली कोतवाली पहुंचे मंडी जवाहरगंज के व्यापारियों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
शनिवार को शहर कोतवाली मंडी जवाहरगंज के दर्जनों व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस को शिकायत कर एक व्यापारी पर ओवरलोडिंग ट्रकों को मंडी परिसर में लाकर अतिक्रमण करने तथा प्रदूषण फैलाये जाने का आरोप लगाया था। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच की थी। व्यापारियों से शिकायती पत्र मांगा था। जिसके बाद व्यापारी कोतवाली परिसर में तहरीर देने पहुंच गए। आरोप है कि वहां मौजूद उपनिरीक्षक ने व्यापारियों से अभद्रता कर दी। इस पर व्यापारियों में रोष फैल गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में अन्य पुलिसकर्मियों ने उनको समझा-बुझाकर शांत किया।