कांधला में दो दिन में बुखार से 11 लोगों की मौत
शामली, कांधला। क्षेत्र के गांव भभीसा और गढ़ी दौलत समेत कई गांव में बुखार से दो दिन में 11 लोगों की मौत होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
रालोद के किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष योगेश ने डीएम जसजीत कौर को पत्र भेजकर बताया कि गांव भभीसा में मंगलवार को बुखार के चलते तेजवीर, अजब सिंह, काला, और सतवीर की मौत हो गई थी, जबकि बुधवार को गांव निवासी राजपाल, ओमवीर, बाला देवी व सावित्री की बुखार के चलते दम तोड़ दिया।
गांव में दो दिन में आठ लोगों की मौत होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। इसके अलावा गढ़ी दौलत में भी दो महिलाओं सहित तीन लोगों की बुखार से मौत हुई है। उन्होंने डीएम से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कराने की मांग की है। कांधला सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर रामवीर सिंह का कहना है कि गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।