शामली। एआरटीओ मुंशीलाल ने कांधला में कैराना मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 वाहन ओवरलोड पाए जाने पर जुर्माना लगाया। सभी वाहनों को भभीसा पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया।
एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि रविवार सुबह कांधला में कैराना मार्ग पर पानीपत हरियाणा की तरफ से आने वाले रेत व अन्य माल से लदे ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 बड़े वाहनों को ओवरलोड पाए जाने पर 278000 रुपये जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ ने बताया कि इन वाहनों में तीन वाहन ऐसे हैं, जिन पर टैक्स बकाया चल रहा था। जबकि बाकी आठ वाहन ऐसे थे, जिन पर टैक्स बकाया होने के साथ ही ओवरलोड पाए गए। उन्होंने बताया कि सभी वाहनों को पुलिस चौकी भभीसा थाना कांधला के सुपुर्द किया गया है।