शामली ।कलेक्ट्रेट एन0आई0सी0 लाभार्थियों को गृह प्रवेश/चाभी वितरण कार्यक्रम में भाग लेते सांसद प?
- फोटो : SHAMLI
शामली। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में सीएम योगी ने प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में लाभार्थियों को गृह प्रवेश चाभी वितरण करते हुए संवाद स्थापित किया। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैराना क्षेत्र के सांसद प्रदीप चौधरी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के नौ और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना तहत दो लाभार्थियों को गृह प्रवेश चाभी वितरण की गई।
बुधवार को जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में कैराना क्षेत्र के सांसद प्रदीप चौधरी नेे सभी लाभार्थियों को बधाई दी। कहा कि पीएम मोदी ने जो सपना देखा था, भाजपा सरकार द्वारा उसे पूरा कराया जा रहा है। आज केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सभी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को दे रही है। मौके पर डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जो घर बना है उसके बाहर पौधे लगाएं, उसकी देखरेख करें उसको प्रयोग में लें। योजना के अंतर्गत जो पैसा दिया जा रहा है उससे बहुत ही सुंदर आवास आपको बनाना है।
सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के निर्मित 539 आवास जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में 531व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में आठ आवास पूर्ण हुए हैं। दोनों योजनाओं के पूर्ण आवासों पर 646.00 लाख रुपये की कुल लागत आएगी। मौके पर डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार मौजूद रहे।