स्वास्थ्य मेले में 1060 लाभान्वित, 207 की बनी आभा आईडी
शामली, कांधला। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सीएचसी परिसर में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1060 लाभार्थी लाभांवित हुए और 207 की आभा आईडी बनाई गई।
एमएलसी चौधरी विरेंद्र सिंह, सीएमओ संजय अग्रवाल व ब्लॉक प्रमुख विनोद मालिक ने फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। एमएलसी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इस मेले के माध्यम से आम लोगों को आसानी से मिल रहा है। मेले में स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, खेल, शिक्षा, महिला और बाल विकास विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, ग्रामीण और नगर विकास विभाग, आयुष विभाग, होम्योपैथिक आदि विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि 18 से 23 अप्रैल तक ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग स्टाल लगाकर मातृ शिशु स्वास्थ्य परिवार कल्याण, संचारी और गैर संचारी रोग संबंधी सेवाएं प्रदान की जा रही है। नेत्र अंधता व नाक, कान, गला हेल्थ संबंधी जांच और चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किए जा रहे हैं। मेले में 1060 लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं। 207 आभा आईडी (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट आईडी) बनाई गई।
इस अवसर पर अपर सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, डीएसओ डॉ. सुशील कुमार, जिला कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर फहीम अहमद, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामबीर सिंह, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद तौहीद, हेल्थ सुपरवाइजर पवन जैन, सत सिंह, बीएएम मुकेश कुमार, महिला चिकित्सक डॉ. निधि और डॉ. अमरीश, डीईओ रीतू, चीफ फार्मासिस्ट विनोद कुमार, बृज मोहन तिवारी, एएनएम, सीएचओ, संगिनी व आशा बहू और लाभार्थी मौजूद रहे।
कांधला सीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य मेले में गर्भवती महिला को पोषण किट प्रदान करते एमएलसी विरेंद- फोटो : SHAMLI