फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरनवाड़ा के गौरव ने चेन्नई में शूटिंग में सिल्वर जीतकर क्षेत्र का बढ़ाया मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। गांव हिरनवाड़ा के गौरव ने चेन्नई में हुई नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। गांव पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी का स्वागत किया गया। अब गौरव कुमार यूपी की ओर से भारत की टीम में प्रतिभाग करेगा।
विज्ञापन

बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा निवासी गौरव (15) पुत्र विनोद कुमार पुंडीर एल्पाइन पब्लिक स्कूल थानाभवन से कक्षा-11 तक पढ़ाई की है। इस बार वह इंटरमीडिएट का छात्र है। जो ओपन बोर्ड से प्राइवेट पढ़ाई कर रहा है। गौरव ने आल इंडिया गणेश वासुदेव मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता चेन्नई में प्रतिभाग किया। जिसमें छात्र गौरव ने प्रतिभाग करते हुए अपनी निशाने बाजी का प्रदर्शन किया तथा 10 मीटर एयर रायफल पीप साइट में 391 अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। यह प्रतियोगिता चेन्नई के वेरापुरम में 30 अगस्त से सात सितंबर तक आयोजित हुई।
छात्र गौरव के द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीतकर आने पर गृह जनपद व गांव लौटने पर ग्रामीणों के द्वारा ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से स्वागत करते हुए एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई। गांव के सम्मानित व्यक्तियों ने पिता विनोद कुमार पुंडीर को बधाई देते हुए छात्र गौरव को आशीर्वाद दिया। एके रायफल क्लब के कोच अमित कुमार व विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र गौरव वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश की तरफ से भारत की टीम से प्रतिभाग करेगा। गौरव ने 400 अंकों में से 391 अंक हासिल कर जनपद सहित गांव का नाम रोशन किया। वहीं, गौरव के दादा किसान शेर सिंह पुंडीर ने अपने पोते के मेडल लाने पर जीत का श्रेय गांव वालों का आशीर्वाद बताया। इस दौरान ग्राम प्रधान आदित्य, भारतीय किसान संघ के उपाध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर, ठाकुर कंवरपाल सिंह, बलबीर सिंह पाल, बिजेंद्र शर्मा, राजवीर सिंह, ठाकुर प्रताप सिंह, ठाकुर भोपाल सिंह ,सुरेश कुमार, जयभगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें