फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिल ने सभी बालिका स्कूलों में बांटा सीएम का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉवर एंजिल के फार्म भरें
विज्ञापन

शामली। पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से भेजे गए नववर्ष का बधाई संदेश सभी बालिका कॉलेजों में भिजवाया गया। वहीं, पावर एंजिल बनने के लिए फार्म भी दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से छात्राओं और महिलाओं को नववर्ष का बधाई संदेश नारी सशक्तीकरण के रूप में दिया है। बृहस्पतिवार को भेजे गए संदेश और पावर एंजिल के लिए फार्मों को एएसआई डीएस कालिया ने सभी बालिका कॉलेजों में घूमकर कॉलेज प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को संदेश व फार्म प्रदान किए। वहीं, सभी को सीएम का नववर्ष संदेश छात्राओं को पढ़कर सुनाने और पावर एंजिल का फार्म भरकर थाने में जमा करने के लिए कहा। इसके बाद पावर एंजिल बनने वाली छात्राओं को एसपीओ का दर्जा दिया जाएगा। पुलिस सभी को परिचय पत्र बनाकर देगी। सराहनीय कार्य करने वाली पावर एंजिल को पुरस्कृत भी किया जाएगा। सभी थानाप्रभारी को 30-30 फार्म दिए गए हैं। डीएस कालिया ने संदेश और फार्म शहर के वीवी बालिका इंटर कॉलेज, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज और जैन कन्या इंटर कॉलेज आदि में पहुचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें