फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते एक पैसेंजर अप व डाऊन ट्रेन डेढ माह के लिए स्थगित, कई ट्रेने घंटो लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के चलते पैसेंजर ट्रेन डेढ़ माह के लिए स्थगित
विज्ञापन

शामली। कोहरे के कहर के चलते उत्तर रेलवे ने शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को 15 फरवरी तक स्थगित कर दिया गया है। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैैसेंजर समेत कई ट्रेनें घंटों लेट रहने से सवारियां परेशान रही।
विज्ञापन

कोहरा जारी रहने से सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस का शामली पहुंचने का समय साढ़े सात बजे है। यह ट्रेन भी आधा घंटे बाद शामली पहुंची। सहारनपुुर से दिल्ली जाने वाली व दिल्ली से शामली आने वाली पैसेंजर ट्रेनें भी अपने निर्धारित से आधा घंटे से लेकर एक घंटा तक लेट रही। जिला कृषि अधिकारी डाक्टर हरीशंकर ने बताया कि कोहरे व पाला से आलू की फसल प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कोहरा व पाले से अपनी फसल बचाने के लिए हलकी- हलकी सिंचाई करने का सुझाव दिया है। उधर, बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि सुबह के समय कोहरे का कहर जारी रहने से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें