फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे सप्ताह शामली से होकर हरिद्वार के लिए गुजरेंगी हाईस्पीड़ ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बृहस्पतिवार से 13 जुुुलाई तक दिल्ली से शामली और टपरी से होकर हरिद्वार के लिए सात एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी। हालांकि इन एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज शामली में नहीं होगा।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ- मुजफ्फरनगर व सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर दोहरीकरण के चलते लोकमान्य तिलक टर्मिनल हरिद्वार (12171), एसी सुपरफास्ट 6, 10 व 13 जुलाई को हजरत निजामूदीन से होकर शामली- टपरी के रास्ते होकर हरिद्वार के लिए जाएगी। 11 जुलाई को बलसड हरिद्वार एक्सप्रेस निजामुद्दीन से शामली, टपरी के रास्ते हरिद्वार जाएगी। बलसड हरिद्वार एक्सप्रेस 12 जुलाई को शामली-टपरी के रास्ते होकर निकलेगी। सात जुलाई को बांद्रा टर्मिनल हरिद्वार एक्सप्रेस निजामुद्दीन से शामली, टपरी के रास्ते हरिद्वार आएगी। वापसी में यह ट्रेन 6 व 13 जुलाई को इसी रूट पर निकलेगी। सात जुलाई को चलने वाली चुबेेली-देहरादून स्पेशल ट्रेन संख्या 22659 निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से शामली व टपरी के रास्ते देहरादून जाएगी। दस जुलाई को ट्रेन संख्या 22660 देहरादून से शामली के रास्ते दिल्ली होकर चुबेली के लिए रवाना किया जाएगा। सात जुलाई को चलने वाली ट्रेन ओखा-देेहरादून उत्तराखंड एक्सप्रेस नई दिल्ली शामली टपरी होकर जाएगी। वापसी में यह ट्रेन नौ जुलाई को इसी रूट पर चलेगी। गौरतलब यह है कि अहमदाबाद हरिद्वार मेल, जम्मू तवी से दिल्ली शालीमार, देहरादून मुदराई सुपरफास्ट एक्सप्रेस, चंडीगढ़ से मुदराई सुपरफास्ट एक्सप्रेस की छह जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक इन ट्रेनों के शामली होकर संचालन पहले अनुमति मिल चुकी है। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों की समयसारिणी उन्हें प्राप्त नही हो पाई है। छह जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक 12 ट्रेनों के दिल्ली-शामली, टपरी होकर निकलने से शामली के दोनो रेलवे फाटक पर 34 बार प्रतिदिन बंद होगा, जिससे शहर में जाम की स्थिति बन रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें