फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बड़ा बाजार में छापा, राजीव बंसल की दुकान पर प्रतिबंधित वन्य जीवों के अवशेष देख हैरान रह गई टीम

Fri, 04 Apr 2025 11:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

वन विभाग की टीम को कैक्टस का पाउडर, हथजोड़ी का पौधा, लाल मूंगा, सैंड लिजार्ड की खाल बरामद हुई। दुकानदार राजीव बंसल से मौके पर ही एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। 
विज्ञापन
बरामद की गई प्रतिबंधित सामग्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन विभाग की टीम ने बड़ा बाजार में राजीव बंसल की दुकान पर छापा मारकर प्रतिबंधित वन्य जीव तस्करी से जुड़ी सामग्री व अवशेष बरामद किए हैं। आरोपी दुकानदार से एक लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है। वन्य जीव के अवशेष व पाउडर का इस्तेमाल दवा बनाने में किया जा रहा था।
विज्ञापन

 

जिला वन अधिकारी जगदेव सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सूचना पर टीम ने बड़ा बाजार में राजीव बंसल की दुकान पर छापा मारा। दुकान से प्रतिबंधित कोड़ी, हथजोड़ी का पौधा, लाल मूंगा, कैक्टस का पाउडर और सैंड लिजार्ड की खाल बरामद हुई। मौके पर दुकानदार राजीव बंसल को पकड़ लिया गया। उसके विरुद्ध वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
 

जिला वन अधिकारी के मुताबिक तस्करी से संबंधित जो सामग्री व अवशेष मिले हैं, उनमें प्रत्येक की मात्रा 100-150 ग्राम के आसपास है। वह श्रेणी तीन-चार के अंतर्गत आती है, जिसमें जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में राजीव ने बरामद सामग्री को दिल्ली से खरीदकर लाना बताया है। तस्करी से मामला जुड़ा होने के कारण इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन

पूर्व में भी पकड़ा था वन्य जीव तस्करी का मामला
शहर के बड़ा बाजार गांधी चौक में करीब चार साल पहले भी वन्य जीव तस्करी का मामला सामने आया था। वन विभाग की टीम ने दुकान पर छापा मारकर प्रतिबंधित वन्य जीव के अवशेष बरामद किए थे। शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें