फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, नही हुई शिनाख्त

विज्ञापन
खुटार में अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद मुआयना करती पुलिस - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार। खुटार गोला हाईवे पर बुधवार रात कठिना नदी के पुल के पास संधा फार्म के सामने एक 40 वर्षीय युवक का शव मिला है। पुलिस का मानना है कि युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है। रात में शव के ऊपर से कई वाहन गुजर जाने से शव क्षत-विक्षत हो गया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह टहलने निकले लोगों ने संधा फार्म के सामने युवक का शव पड़ा देखा। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मीटर दूर जिले की सीमा है।
कठिना नदी के पश्चिम खुटार थाना क्षेत्र और पूरब जनपद लखीमपुर के मैलानी थाना क्षेत्र की सीमा है। मैलानी की पुलिस चौकी भी पुल के पास है। सीमा क्षेत्र होने के कारण खुटार पुलिस भी गश्त पर रहती है, लेकिन रात में हादसे के बाद युवक का शव वाहनों में फंसकर आगे पीछे होता रहा और कुछ वाहन शव के ऊपर से भी गुजर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें