मीरानपुर कटरा। रेलवे स्टेशन के पास रविवार को राजधानी एक्सप्रेस से कटी युवती की शिनाख्त मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरुआ निवासी लल्लूराम कश्यप की पुत्री निशा कश्यप के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि युवती की शादी तय थी। वह कहीं जाने के लिए निकली थी। राजधानी एक्सप्रेस के चालक मुरादाबाद के लोको पायलट बृजमोहन मीणा ने बरेली की बिलपुर रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी नरवीर सिंह को बताया था कि शाम पांच बजे मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 341 के पास झाड़ियों से निकली युवती राजधानी एक्सप्रेस के सामने ट्रैक पर आ गई। हॉर्न बजाया और इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए। इसके बावजूद युवती ट्रेन से टकरा गई। संवाद