फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: रामगंगा नदी में नहा रहा युवक डूबा, गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 15 Mar 2022 08:48 PM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन क्षेत्र के सरायकाइयां निवासी रामू मोहल्ले के ही एक युवक के साथ जलालाबाद के सचिन सिंह के घर होली की गमी में गया हुआ था। लौटते हुए रामू कोलाघाट में रामगंगा में नहाने लगा। इस दौरान वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 
विज्ञापन
रामगंगा नदी में युवक डूबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां निवासी रामू मिर्जापुर क्षेत्र में स्थित कोलाघाट पुल के पास रामगंगा नदी में डूब गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश करवा रही है। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय रामू मोहल्ले के ही मृदुल कुमार के साथ बाइक से जलालाबाद के मोहल्ला प्रतापनगर में सचिन सिंह के घर होली की गमी में गया हुआ था। जलालाबाद से वह सचिन को साथ लेकर कोलाघाट के रास्ते फर्रुखाबाद जनपद के अमृतपुर थाना क्षेत्र में ग्राम कुम्हरौर निवासी रिश्तेदार के यहां पहुंचे।

सचिन व मृदुल ने बताया कि कुम्हरौर से वापस लौटते समय वे लोग कोलाघाट में रामगंगा नदी में नहाने को उतर गए। नहाते समय रामू गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चलने पर मृदुल ने मिर्जापुर थाने की पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में उतारकर रामू की तलाश शुरू कराई। रात आठ बजे तक रामू का सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें