दो दिन चली पंचायत
युवती का आरोप है कि विजय ने अपने घर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। वह किसी तरह बचकर निकली और थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। इस मामले में दो दिन चली पंचायत के बाद मामले में पुलिस ने ओसीएफ कॉलोनी निवासी विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि विजय पूर्व में अल्पसंख्यक सभा में पदाधिकारी था। लंबे समय से वह संगठन के कार्यक्रमों में नहीं आता है। हालांकि, विजय भाजपा के कार्यक्रमों में नजर आता है। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।