आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी
महिला ने तहरीर में बताया कि आरोपी लगातार उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाता रहा। आरोप है कि अब महिला से धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा। वह धर्म परिवर्तन करने के बाद कहीं जाकर नौकरी करने की बात भी कह रहा है। विरोध करने पर महिला, बच्चों व उसके पति का अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।