शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी भाभी का मोबाइल नंबर कॉलगर्ल के फोटो के साथ वायरल कर दिया। आरोप है कि युवक की नीयत अपनी भाभी पर खराब हो गई। वह जबरन भाभी से निकाह करना चाहता है, विफल होने पर आरोपी ने हदें पार कर दीं।
शाहजहांपुर में एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक की नीयत अपनी भाभी पर खराब हो गई। आरोप है कि भाई के विदेश जाने के बाद वह जबरन निकाह करने के लिए भाभी पर दबाव बनाने लगा। भाभी ने हर बार विरोध किया।
नाकाम होने पर युवक ने हदें पार कर दीं। उसने अपनी भाभी का नंबर कॉलगर्ल के फोटो के साथ सोशल मीडिया पर डाल दिया। विवाहिता के पास जब अनजान लोगों के कॉल आने लगे तो उसे देवर की करतूत के बारे में पता चला। सोमवार को मायके से आई पीड़िता को देखकर ससुराली घर छोड़कर भाग गए।
हरदोई जिले की युवती का विवाह 2019 में शहर के एक युवक से हुआ था। निकाह की रस्म के दौरान कार समेत अन्य दहेज दिया गया था। शादी के कुछ समय के बाद महिला का पति विदेश चला गया। उसके बाद उसका देवर अपनी भाभी से निकाह कराने का दबाव बनाने लगा।