खुटार। गांव कुंभिया माफी निवासी 21 वर्षीय अमरजीत की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। उसकी पांच जुलाई को शादी हुई थी। अमरजीत की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
अमरजीत की शादी जनपद लखीमपुर के कस्बाबा फरधान से तय हुई थी। पांच जुलाई को बरात गई थी और छह जुलाई को लौटी थी। घर में खुशी का माहौल था। सात जुलाई की सुबह चार बजे अमरजीत की तबीयत खराब हो गई। पेट दर्द से बेहाल उसे परिजन खुटार सीएचसी लाए। जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। शाहजहांपुर में इलाज के दौरान अमरजीत की मौत हो गई। शाम को शव घर पहुंचा। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। अमरजीत के पिता वीरेंद्रपाल की मौत हो चुकी है। प्रधान रामलड़ैती के पति रामचंद्र ने बताया कि अमरजीत की अचानक तबियत खराब होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है। जानकारी पाकर ब्लाक प्रमुख नमित दीक्षित ने अमरजीत के घर पहुंचकर घटना पर दुख जताया। नव विवाहिता भी पति की मौत से सदमे में है।