फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: दिवाली वाले दिन युवक ने कर ली आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव; भाई से हुई थी कहासुनी

Mon, 13 Nov 2023 12:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

बंडा के गांव भांभी निवासी युवक धर्मेंद्र शर्मा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह गांव से कुछ दूर पेड़ पर उसका शव लटका मिला। धर्मेंद्र दिल्ली में नौकरी करता था। दिवाली से पहले घर आया था। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बताया गया है कि युवक की अपने भाई से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला। गांव के बाहर पहुंचकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


बंडा के गांव भांभी निवासी 24 वर्षीय धर्मेंद्र शर्मा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव से कुछ दूर पेड़ पर उसका शव लटका मिला। धर्मेंद्र शर्मा दिल्ली में मजदूरी करता था। वह एक सप्ताह पूर्व ही घर आया था। 11 नवंबर की रात उसकी अपने भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह दिल्ली जाने की बात कहकर घर से चला गया। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: चोरों ने बाहर से कुंडी लगाकर परिवार को किया कमरे में बंद, बंदूक समेत 10 लाख के जेवर-नकदी की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह राहगीरों ने शारदा नहर से गांव सड़िया जाने वाली नहर पटरी किनारे पेड़ से शव लटका देखा। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ में किसी ने धर्मेंद्र की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। 

परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने से इनकार कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराए बिना परिजनों को सौंपने से मना कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धर्मेंद्र का कपड़ों से भरा बैग पेड़ के पास ही रखा मिला है। वह जिस धोती से लटका मिला है, वह घर से लाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें