शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान की जिला इकाई की ओर से सीतापुर नेत्र चिकित्सालय प्रांगण में ‘योगमय जीवन - आनंदमय जीवन’ पर आधारित डिप्रेशन??? योग है न!!! विषयक सात दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को अवचेतन मन में जमा नकारात्मक विकारों को नष्ट करने और सकारात्मक सोच के सृजन में उपयोगी प्रत्याहार के अंतर्गत आने वाली योग निद्रा का अभ्यास कराया गया।
संस्थान के जिला प्रधान आयुर्वेदाचार्य डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि तनाव, डिप्रेशन आदि मानसिक विकारों को समाप्त करने में योग निद्रा संजीवनी सिद्ध हुई है। जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता ने प्राणायाम और ध्यान कराया। शिविर प्रभारी विपिन रस्तोगी ने बताया कि शिविर का समापन 18 जून को होगा, 19 व 20 जून को कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जाएगा। विश्व योग दिवस पर बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस दौरान डॉ. राजेंद्र कुशवाहा, गोपाल कृष्ण मेहरोत्रा, नरेश चंद्र त्यागी, जवाहर लाल, प्रवीण मिश्रा, रचना चांदना, संध्या गुप्ता, अनामिका अवस्थी, मिथिलेश त्यागी, वेद प्रकाश अग्रवाल व राजीव गुप्ता मौजूद रहे।
जिला कारागार में बंदियों ने किए योगासन
शाहजहांपुर। मानवता के लिए योग थीम पर आधारित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को जिला कारागार में योगा प्रोटोकोल के द्वारा बंदियों को योगाभ्यास कराया गया। आयुष विभाग के पुराना जिला चिकित्सालय नगर में कार्यरत योग प्रशिक्षक मृदुल कुमार गुप्ता ने योगासन कराए और उनके लाभ बताए। जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडे, जेलर राजेश राय, उप जेलर राजेश कुमार, योग सहायक चिवनाथ पाल, अभिषेक कश्यप एवं नोडल अधिकारी डॉ. रामचंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
समर कैंप में कराया प्राणायामों का अभ्यास
शाहजहांपुर। राय विशुन दयाल इंटर कॉलेज में आयोजित समर कैंप में बृहस्पतिवार को ‘योगा फॉर चिल्ड्रेन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को भस्त्रिका, कपाल भाति, अनुलोम-विलोम आदि प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। प्रधानाचार्य गौरव ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान अध्यापक सुनील, अध्यापिका आरती, मोहनी, आयुषी, अनीता श्रीवास्तव, निशा आदि मौजूद रहे। संवाद
छात्राओं को ऑनलाइन योगाभ्यास कराया
शाहजहांपुर। योग अमृत महोत्सव के तहत आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राओं को ऑनलाइन योगाभ्यास कराया गया। डॉ. रानू दुबे ने छात्राओं को योग आसनों तथा उससे होने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, एनएसएस की पूर्व स्वयंसेविका आयुषी त्रिपाठी द्वारा अपने गांव में बच्चों को योग की विभिन्न मुद्राओं की जानकारी दी जा रही है। संवाद
शिविर में सिखाए गए योग, बताए गए लाभ
पुवायां। दि जेंटलमैन बाइसिकल क्लब के अमृत योग सप्ताह के तीसरे दिन भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष आभा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। योग प्रशिक्षक अशोक योगी, कमलप्रकाश द्विवेदी, राजेश नीलम गुप्ता, डॉ. रविंद्र वाजपेयी आदि ने लोगों को योग आसन और उनके बारे में जानकारी दी। कल्पना गुप्ता, मधु सिंह, मंजू आनंद, डॉक्टर सिंघानिया, डॉ. बीके गुप्ता, संजय मिश्रा, दिनेश कुमार, प्रदीप सक्सेना, प्रमोद गुप्ता, शैलेंद्र शुक्ल, प्रदीप वैरागी, राजीव शर्मा, सुबोध वर्मा, संजय मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
योगाभ्यास करते साधक- फोटो : SHAHJAHANPUR