ओमवती व उनकी सास सुशीला देवी एक बाग की रखवाली करती थीं। शनिवार रात करीब 10 बजे सास सुशीला अपनी बहू ओमवती के लिए खाना लेकर बगीचे में गई थी।रात करीब 12 बजे सुशीला रोते हुए घर लौटी और बताया कि ओमवती की किसी ने गला रेत कर हत्या कर दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव नबीपुर निवासी ओमवती (45) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। ओमवती व उनकी सास सुशीला देवी एक बाग की रखवाली करती थीं। शनिवार रात करीब 10 बजे सास सुशीला अपनी बहू ओमवती के लिए खाना लेकर बगीचे में गई थी।
विज्ञापन
रात करीब 12 बजे सुशीला रोते हुए घर लौटी और बताया कि ओमवती की किसी ने गला रेत कर हत्या कर दी है। उसका शव बाग में ही पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
इस मामले में ओमवती के बेटे संजय उर्फ सनी की ओर से मिली शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।