फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हापुड़ हादसे में मृतक के परिजन को ओपी राजभर ने धरने से रोका, बोले- हम खुद ही सीएम से करेंगे बात

Sat, 11 Jun 2022 05:30 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

मृतक के परिजन ने बताया कि मुआवजे की राशि में मात्र 30 हजार रुपये ही मिले हैं। मुआवजे की शेष राशि को लेकर धरना देंगे। 
विज्ञापन
कांट के भंडेरी गांव पहुंचे ओपी राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को कांट के भंडेरी गांव में पहुंचकर हापुड़ हादसे में मरने वाले लोगों के परिजन से मुलाकात की। गांव के स्कूल में करीब सवा घंटे तक रुके राजभर ने मृतक के परिजन से वार्ता करते हुए उनके जख्मों पर मरहम लगाते हुए दुख को साझा किया। 

विज्ञापन


इस बीच राजभर को मृतक के परिजन ने बताया कि मुआवजे की राशि में मात्र 30 हजार रुपये ही मिले हैं। मुआवजे की शेष राशि को लेकर धरना देंगे। इस पर ओपी राजभर ने धरने से रोकते हुए खुद ही मुख्यमंत्री से इस मामले पर वार्ता करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजन को 10 से 15 लाख रुपये आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें