फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार हादसे में दो युवकों के साथ जिस महिला की हुई मौत, अब हुई उसकी शिनाख्त

Mon, 15 Jan 2024 05:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

हादसे में बंडा निवासी मयंक तिवारी और गांव पटना निवासी जितेंद्र यादव की मौत हुई थी, लेकिन युवकों के परिजनों ने महिला के शव की पहचान नहीं की थी। दो दिन बाद महिला की शिनाख्त बरेली के सीबीगंज निवासी रेनू के तौर पर हुई। 
विज्ञापन
रेनू के ससुर और उनके गोद में उसकी बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में बंडा रोड पर गांव धर्मंगदापुर जप्ती के पास 13 जनवरी की रात नौ बजे कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर होने से कार सवार दो युवकों के साथ जिस महिला की मौत हुई थी, उसकी सोमवार को शिनाख्त हो गई। महिला बरेली की रहने वाली थी। बंडा में एक अस्पताल में नर्स थी। पुलिस ने उसका शव उसके ससुर को सौंप दिया।

विज्ञापन


हादसे में बंडा के पूरनपुर रोड निवासी मयंक तिवारी और गांव पटना निवासी जितेंद्र यादव की भी मौत हुई थी लेकिन युवकों के परिजनों ने महिला के शव की पहचान नहीं की थी। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चरी में शव रखवा दिया गया था। पुलिस ने रविवार रात बंडा, पुवायां और बड़ागांव से कई लोगों को उठाया। 

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि महिला बरेली के सीबीगंज गली नंबर चार, सर्वोदयनगर निवासी पवन कश्यप की पत्नी रेनू (30) थी। पवन दिल्ली में किसी प्राइवेट फर्म में काम करता है। पुलिस ने पवन से संपर्क किया। सोमवार को थाने पहुंचे पवन के पिता राकेश कश्यप ने बताया कि पवन की दो वर्ष पूर्व रेनू से शादी हुई थी। रेनू का मायका बरेली के ही गांव छत्तीपुर में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेनू की बेटी ससुर के पास रहती है 
रेनू के माता और पिता की मौत हो चुकी है। रेनू की एक साल की बेटी वैष्णवी है, जो ससुर राकेश के पास रहती है। राकेश ने बताया कि रेनू चार माह से एक अस्पताल में नर्स थी और बंडा में रह रही थी। वह मयंक और जितेंद्र के साथ कहां गई थी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। रेनू की अपने पति पवन से भी बात होती रहती थी।

उधर, पुलिस की जांच में पता चला कि रेनू पुवायां में निगोही रोड पर एक मकान में किराए पर रहती थी। कुछ दिन पहले उसने घर खाली कर दिया था। इसके बाद वह बंडा में कहीं किराये के मकान में रहती थी। रेनू की मौत की जानकारी मिलने पर पवन भी दिल्ली से घर के लिए रवाना हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें