रेनू की बेटी ससुर के पास रहती है
रेनू के माता और पिता की मौत हो चुकी है। रेनू की एक साल की बेटी वैष्णवी है, जो ससुर राकेश के पास रहती है। राकेश ने बताया कि रेनू चार माह से एक अस्पताल में नर्स थी और बंडा में रह रही थी। वह मयंक और जितेंद्र के साथ कहां गई थी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। रेनू की अपने पति पवन से भी बात होती रहती थी।
उधर, पुलिस की जांच में पता चला कि रेनू पुवायां में निगोही रोड पर एक मकान में किराए पर रहती थी। कुछ दिन पहले उसने घर खाली कर दिया था। इसके बाद वह बंडा में कहीं किराये के मकान में रहती थी। रेनू की मौत की जानकारी मिलने पर पवन भी दिल्ली से घर के लिए रवाना हो चुका है।