फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। घरेलू कलह के चलते एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, अब तक की पूछताछ में पता चला कि गांव आजमाबाद निवासी अखिलेश सिंह की 30 वर्षीय पत्नी किरन का बुधवार दोपहर घरेलू विवाद हो गया। इसके बाद किरन कमरे में चली गई। फिर थोड़ी देर बाद फंदे से लटकी मिली। छह साल के बेटे रौनक के कमरे में जाने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद उसने दादी गीता देवी को बताया। गीता देवी कमरे में गईं और किरन को पकड़कर शोर मचाया। इसके बाद परिवार के लोगों ने फंदा काटकर किरन को नीचे उतारा। उसे निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें