फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर से महिला की मौत, मायके वालों का दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव समुलिया निवासी सौरभ तिवारी की पत्नी 25 वर्षीय अनामिका तिवारी की जहर से मौत हो गई। पति ने अनामिका के खुद जहर खा लेने और मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन

सौरभ तिवारी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उनकी पत्नी अनामिका तिवारी ने घरेलू कलह के कारण जहर खाकर जान दे दी है। शव घर पर पड़ा है। सौरभ तिवारी की सूचना पर पुलिस ने नायब तहसीलदार आशीष सिांह को जानकारी दी और उनकी मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर शाहजहांपुर के गांव कनेंग निवासी अविनाश शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बहन अनामिका की शादी छह वर्ष पूर्व गांव समुलिया के सौरभ तिवारी के साथ की थी। सौरभ तिवारी और उनके परिजन दहेज में कार और शाहजहांपुर में प्लॉट दिलाने की मांग कर रहे थे। कई बार उनकी बहन को पीटकर घर से निकाल दिया गया और धमकी दी गई कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मार कर दूसरी शादी कर लेंगे। आरोप है कि दो दिन पूर्व अनामिका ने मायके फोन कर कहा था कि ससुराल के लोग उसे मारने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सौरभ ने फोन कर बताया कि अनामिका की तबीयत ठीक नहीं है। जब वह बहन की ससुराल पहुंचे तो अनामिका मृत मिली। अनामिका के शरीर पर चोटों के निशान मिलें और चूड़ियां टूटी पड़ी मिलीं। अविनाश ने बहन की हत्या की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि सौरभ की सूचना दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------------
मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
बीएस वीर कुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें