फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों ने पहले सरेराह और बाद में थाने में की थी मेडिकल स्टोर स्वामी की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 10 पीडब्लूएनपी 01
विज्ञापन

सिपाहियों ने पहले सरेराह और बाद में थाने में की थी मेडिकल स्टोर स्वामी की पिटाई
केमिस्ट एसोसिएशन ने सीओ को दिया ज्ञापन, सिपाही नहीं हटे तो हड़ताल
- दवा व्यापारी ने बताई आपबीती
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। मेडिकल स्टोर चेक करने पहुंचे सिपाहियों ने दवा व्यवसायी को पहले दुकान के सामने सरेराह पीटा था और बाद में थाने लाकर भी पिटाई की गई। केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को सीओ को दिए ज्ञापन में सिपाहियों पर कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संचित सिंह, व्यापार मंडल महामंत्री पवन मिश्रा के साथ पहुंचे पुवायां के पाल मेडिकल स्टोर के स्वामी जितेंद्र पाल ने सीओ बीएस वीरकुमार को बताया कि पुवायां थाने के दो सिपाही आठ मई को उनके मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और एक इंजेक्शन को उठाकर कहा कि इसकी बिक्री प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि इंजेक्शन की बिक्री पर कोई पाबंदी नहीं है तो सिपाही लाइसेंस मांगने लगे। जितेंद्र ने कहा कि उनकी दुकान पर कोई अनियमितता नहीं है तो सिपाही गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दुकान से खींच लिया और पिटाई कर दी। इसके बाद उनको जबरन थाने लाकर पीटा गया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने डीआई को सूचना दी। डीआई ने पुवायां आकर उनकी दुकान की जांच की। दुकान पर कोई अनियमितता नहीं पाई। जिस इंजेक्शन की बात सिपाही कर रहे थे, डीआई ने बताया उसकी बिक्री पर कोई रोक नहीं है। सिपाहियों ने न्यू गुप्ता मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर उसके स्वामी से भी लाइसेंस दिखाने को कहा और अभद्रता की। सिपाही इससे पहले भी कई मेडिकल स्टोरों पर जाकर उत्पीड़न कर चुके हैं। इसकी शिकायत केमिस्ट एसोसिएशन से की गई थी। सीओ से सिपाहियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की गई। सीओ ने मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने के समय कई दवा व्यापारी मौजूद रहे। सीओ ने मामले की जांच शुरू भी करा दी है।
मेडिकल स्टोर चेक करने का आरोपी सिपाही छुट्टी पर गया
पुवायां। मेडिकल स्टोर चेक करने का आरोपी सिपाही छुट्टी पर चला गया है। मंगलवार को सीओ को ज्ञापन देने के बाद पीड़ित मेडिकल स्टोर स्वामियों और केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष के बयान दर्ज किए गए। सिपाही के वापस आने पर उसके भी बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन

--------------
केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से ज्ञापन दिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। जिस सिपाही पर आरोप लग रहे हैं, वह इस समय छुट्टी पर गया है। सिपाही छुट्टी से आ जाएगा तो उसके बयान दर्ज करके जांच पूरी की जाएगी।
बीएस वीर कुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें