अल्हागंज। संदिग्ध हालात में एक विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला है। मायके वालों ने पति पर दहेज न मिलने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मिर्जापुर के गांव बहरिया निवासी सागर ने अल्हागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी पुत्री रेशमा की शादी पांच जुलाई 2018 को ग्राम पंचायत चिलौआ के मजरा विधान की मढ़ैया निवासी राम गोपाल के पुत्र स्वतंत्र के साथ की थी।
शादी के बाद से ही पति सोने की जंजीर और बाइक देने के लिए बेटी पर दबाव डाल रहा था। उसको शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जाता था। आरोप है कि रविवार शाम को करीब छह बजे पति स्वतंत्र, ससुर राम गोपाल तथा सास ने मिलकर उसकी हत्या करके मकान के कमरे की छत के कुंडे से दुपट्टे का फंदा लगाकर शव को लटका दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति स्वतंत्र को गिरफ्तार कर लिया है।