फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतका पिंकी देवी का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
खुदागंज। गांव दतौनिया में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर हत्या करने का आरोप लगाया, लेकिन ससुराल वालों के मुताबिक महिला की मौत बुखार से हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कटरा थाना क्षेत्र के गांव कुशक निवासी प्रवीण कुमार प्रजापति की बेटी पिंकी देवी (35) की शादी 11 साल पहले खुदागंज थाना क्षेत्र के विश्शन प्रजापति से हुई थी। ससुरालियों का कहना है कि पिंकी मानसिक मंदित थी और उसे दौरे पड़ते थे। पिंकी का आठ साल का बेटा हिमांशु है। पति विश्शन ने बताया कि पिंकी को चार दिन से बुखार आ रहा था। क्लीनिक में उसका इलाज चल रहा था।
दो दिन पहले तबीयत ज्यादा खराब हो गई। वे लोग बरेली ले जाने के लिए रुपये का इंतजाम कर रहे थे, लेकिन रविवार शाम लगभग साढ़े सात बजे उसकी मौत हो गई। पिंकी के भाई विपिन कुमार ने बताया कि उसे रिश्तेदारों द्वारा बहनोई के दूसरी शादी करने की बात पता चली थी। इसी वजह से पिंकी और बहनोई के बीच कहासुनी हुई थी। भाई का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या की गई है। थाना प्रभारी वकार अहमद खान ने बताया कि भाई की ओर से शिकायती पत्र मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें