फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा के साथ पाला गिरने से सर्दी में इजाफा

Wed, 07 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में कोहरे का असर।
विज्ञापन
पिछले पांच दिन से जारी कोहरे के कहर से प्रभावित जनजीवन बुधवार सुबह से तुषारापात की चपेट में आने से अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह लोग सोकर बाहर निकले तो बारिश के बाद जैसे माहौल और ओस कणों जैसी फुहारों ने पाला गिरने का अहसास करा दिया। मौसम के बिगड़ैल तेवर से तापमान डेढ़ डिग्री और लुढ़क गया। सुबह दस बजे तक कोहरे के कारण ट्रेनें धीमी गति से चलते हुए औसतन तीन से चार घंटे लेट पहुंची। 
विज्ञापन

दिन के तापमान में लगातार गिरावट का पांचवां दिन सर्दी को जानलेवा बनाने जैसा रहा। सुबह आंगन से लेकर रोड तक ऐसे दिखे मानों बारिश हुई हो। पाला गिरने से नमी बढ़कर 100 प्रतिशत हो गई। इस कारण बड़े-बुजुर्ग बाहर नहीं निकले और छोटे बच्चोें को भी घरों में कैद रखा गया। बाजारों में चहल-पहल घट गई। दिन चढ़ने के बाद भी मौसम सर्दीला बना रहा क्योंकि सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव के अनुसार मंगलवार को देर शाम आसमान पर बादल छाने से रात के तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोत्तरी रिकार्ड हुई, लेकिन सुबह से हवा चलने के साथ पाला गिरने से दिन का तापमान घटकर 15.6 डिग्री रह गया। उन्होंने बताया कि दिन और रात के तापमान में अंतर में जितनी कमी आएगी, उसी अनुपात में सर्दी ज्यादा सताएगी। 
ट्रेनों की रफ्तार में रुकावट बन रहा कोहरा
हावड़ा-अमृतसर, लखनऊ-दिल्ली रेल रूट पर चलने वाली अप-डाउन दोनों दिशाओं की गाड़ियों के संचालन में ट्रैक पर सुबह से छाया घना कोहरा घंटों रुकावट डालता रहा। रेल अधिकारियोें के अनुसार कोहरे की स्थिति पश्चिमी यूपी समेत पंजाब तक बनी हैं और सभी प्रमुख ट्रेनें लेट चल रही हैं।  इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर जाने वाली 4512 अप नौचंदी एक्सप्रेस बुधवार को यहां ढाई घंटा देरी से पहुंची। वापसी में इलाहाबाद जाने वाली यही ट्रेन यहां दो घंटा पहुंची। इसी तरह बनारस से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस दो घंटे, जयनगर-अमृतसर 4673 अप शहीद एक्सप्रेस चार घंटे, 4674 डाउन दो घंटे, 2229 अप लखनऊ-दिल्ली मेल एक घंटा, 2230 डाउन डेढ़ घंटा, 3009 अप-3010 डाउन देहरादून एक्सप्रेस दो-दो घंटे, 2391 अप व श्रमजीवी एक्सप्रेस ढाई घंटे, 4257 अप काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ढाई घंटे और 4258 डाउन तीन घंटे देर से आई। 
विज्ञापन

पीली पड़ीं आलू फसल की पत्तियां 
पुवायां। पाला और सर्दी के चलते आलू की फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है और इससे किसान काफी परेशान हैं। 
पुवायां क्षेत्र में गेहूं के साथ आलू की खेती भी बड़े पैमाने पर की जाती है। हर साल बड़े भू भाग में आलू की फसल लेने वाले गांव नत्थापुर के अमरजीत सिंह क्षेत्र में आलू किंग के नाम से मशहूर हैं। इस वर्ष भी आलू की खेती बड़े पैमाने पर की गई थी। जो किसान आलू की बुवाई करने में पीछे रह गए, वे फसल खराब होती देख परेशान हैं। किसानों ने बताया कि कोहरा के बाद पाला गिरने से पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं जबकि आलू अभी पक नहीं पाया है। ऐसे में आलू पैदावार घटने की आशंका बढ़ गई है। ऐसा होने पर उन्हें कर्ज आदि तक चुकता करना मुश्किल हो जाएगा। सरसों अनुसंधान निदेशालय भरतपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक शर्मा का कहना है कि किसानों को नजदीकी वैज्ञानिकों से फसल का मुआयना करा लेना चाहिए। आलू की पत्तियां खराब होने का कारण पाले के अलावा कोई रोग भी हो सकता है। उन्होंने पाला से फसलें खराब होने की दशा में गंधक का तेजाब एक लीटर, एक हजार लीटर पानी में मिलाकर प्रति हेक्टेयर छिड़कने की सलाह दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें