फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पत्नी पर जेवर गायब कर नकली रखने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में मोहित ने तहरीर देते हुए पत्नी व एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पत्नी ने असली ज्वेलरी गायब कर नकली ज्वेलरी अलमारी में रख दी।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि 29 जनवरी को वह पत्नी और बच्चों के साथ शिमला गया था। पांच फरवरी को पत्नी से जेवर के बारे में पूछा। पत्नी ने अलमारी से जेवर निकालकर दे दिए। उसने एक सराफ से चेक कराया तो जेवर नकली निकला। उसे पता चला कि पत्नी एक व्यक्ति से जेवर को गिरवी रखवाती थी। आरोप है कि पत्नी ने 30 लाख रुपये कीमत के जेवर के स्थान पर नकली गहने रखे हैं। टोकने पर छह फरवरी को पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके चली गई। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें