शाहजहांपुर। न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वायुदाब गिरा हुआ है। इसके असर से रविवार को बादल छाए रहने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।
पछुआ हवा चल रही और आर्द्रता का 47 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की वृद्धि हुई। संवाद