फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी पहुंची तो खुद हटा लिया कब्जा

विज्ञापन
पुवायां में गायत्री देवी से अवैध कब्जे की जानकारी लेते सीओ और नायब तहसीलदार - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। गांव महुई निवासी गायत्री देवी ने एसडीएम को पत्र देकर बताया था कि उनके पति विनोद कुमार के नाम पुवायां के जूनियर हाईस्कूल में एक आवास आवंटित था। विनोद कुमार की मौत के बाद वह किसी काम से गांव चली गई और आवास की रखवाली के लिए चाबी गांव बिलैया के अंशू को दे दी थी। बाद में वह लौटी तो कई बार कहने पर भी अंशू ने उसे चाबी नहीं दी। महिला के पति और दो पुत्रों के स्वर्गवास के बाद उनके रहने को कोई जगह नहीं है। एसडीएम ने पुलिस से जांच कराई तो बुजुर्ग महिला की बात सही पाई गई।
विज्ञापन

पुलिस ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को देकर गायत्री देवी के आरोप सही बताए थे। पुलिस ने अंशू का कब्जा खाली कराने की संस्तुति भी की थी। इसके बाद एसडीएम के आदेश पर बुधवार को नायब तहसीलदार सृजित कुमार, सीओ बीएस वीरकुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारी अपने साथ जेसीबी भी ले गए थे। इस पर अंशू ने खुद अपना सामान हटाकर जगह को खाली कर दिया। जेसीबी से अंशू की टिन शेड को भी गिरा दिया गया। इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग महिला को आवास पर कब्जा दिलाया और गायत्री देवी को भरोसा दिलाया कि कोई समस्या होने पर पुलिस को जानकारी दें।

पुवायां में टिन शेड हटाती जेसीबी मशीन- फोटो : POWAYAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें