फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: शाहजहांपुर में बदला मौसम, 45 मिनट तक हुई बारिश, लोगों को उमस से मिली राहत

Wed, 25 Sep 2024 01:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में बीते तीन दिनों से लोग उमस और गर्मी से परेशान थे। बुधवार को दिन राहत लेकर आया । सुबह 10 बजे बाद मौसम बदला और 11 बजे से बारिश शुरू हो गई। 
विज्ञापन
शाहजहांपुर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में बुधवार को सुबह 10 बजे बाद आसमान में बादल छाने लगे। पूर्वाह्न सवा 11 बजे तक घने काले बादल ने बरसाना शुरू कर दिया। करीब 45 मिनट तक झमाझम बारिश होने से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। बता दें कि बीते तीन दिनों से उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई थी। इससे लोग परेशान थे। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई थी। बुधवार को बारिश हो गई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। लेकिन शहर में सीवर लाइन डालने के लिए खोदी जा रही सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गईं। शहर के बहादुरगंज, कटिया टोला, घंटाघर व हद्दफ क्षेत्र में सड़कों पर कीचड़ से चलना मुश्किल हो गया। बहादुरगंज में व्यापारियों व ग्राहकों को सबसे ज्यादा दुश्वारी झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन


विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें