फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज बस अड्डे के मार्ग पर जलभराव

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे की ओर जाने वाले मार्ग पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे जाने वाले प्रमुख मार्ग की हालत बदहाल है। नाली का पानी निकासी न होने से सड़क पर जलभराव हो गया है। राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह मार्ग रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, जिससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। जीएफ कॉलेज समेत आसपास के कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। जलभराव के बीच जब बसें और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं, तो गंदा पानी दुकानों तक पहुंच जाता है। लोगों का आरोप है कि नाले से पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं कराया गया। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि टीम भेजकर जांच कराई जाएगी, साथ ही जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें