शाहजहांपुर। गांधी फैज-ए-आम कॉलेज में सोमवार को जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने फीता काटकर मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि मतदान सच्चे लोकतंत्र की सबसे बड़ी पहचान है। मतदान के प्रति जागरूकता हमारी सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने आगे बताया कि जो छात्र-छात्राएं 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने बाद अपना वोट बनवा लें। इसके लिए जीएफ कॉलेज में पंजीकरण केंद्र बनाया गया है।
प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने बताया कि सिर्फ छात्र-छात्राएं ही नहीं उनके परिजन भी महाविद्यालय में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से महाविद्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी खलील अहमद ने मतदाता पहचान पत्र की संपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान कला विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान पर एक प्रदर्शनी लगाई गई।
आंजनेय मिश्र, अपूर्व मिश्रा और उनके साथियों ने मतदान जागरूकता पर एक गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक-सेविकाओं ने मतदाता जागरूकता के विषय में नाटक प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की एनएसएस, एनसीसी और रोवर रेंजर इकाई के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शबाना साजिद ने किया।
कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी डॉ. इमरान खान, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कहकशां बेगम, डॉ. मोहमद शोएब, रोवर लीडर डॉ. काशिफ नईम, रेंजर लीडर डॉ. समन जहरा जैदी, डॉ. अब्दुल सलाम, डॉ मुसवविर हुसैन रिजवी, डॉ. जीए कादरी, सुहेल अख्तर नक़वी, आयशा जेबी, डॉ. रईस अहमद, डॉ. जमील अहमद खान, मक्फी फातिमा, कल्याणकारिनी पांडे, मोनिका, समीरा, अनमोल, अनुराग, हर्षित, दानिश, शिवेंद्र, फिजा, आयुष, वैभव, मुदस्सिर इल्मा आदि मौजूद रहे।
डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर से लें सकते हैं मतदाता सूची की जानकारी
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने संयुक्त रूप से कलक्ट्रेट में भूतल पर स्थित डीएम कार्यालय कक्ष के निकट कक्ष संख्या - 07 में फीता काटकर डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर का शुभारंभ किया।
सेंटर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया है। आयोग के निर्देशानुसार डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर पर अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे कंप्यूटर, इंटरनेट आदि की सुविधा की गई है। डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर पर टोल फ्री नंबर 1950 की स्थापना की गई है। कोई भी सामान्य नागरिक मतदाता सूची के संबन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी सेंटर से ले सकता है। यह सेंटर सुबह नौ से रात नौ बजे तक क्रियाशील रहेगा। इस दौरान एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद