फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह का जगह छाप दिया वीके सिंह की फोटो

विज्ञापन
कक्षा छह की सोशल स्ट्डीज की किताब में वीपी सिंह के स्थान पर छपा वीके सिंह का फोटो। स्रोत किताब - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
पुवायां। एक प्रकाशन की ओर से प्रकाशित कक्षा छह की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में देश के सभी प्रधानमंत्रियों के फोटो के बीच जनरल वीके सिंह का फाेटो छाप दिया गया। वीके सिंह के स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वीपी सिंह का फोटो होना चाहिए था।
विज्ञापन

वरिष्ठ साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी ने इस पर आपत्ति जताते हुए बताया कि पुस्तक के पृष्ठ संख्या 167 पर देश के प्रधानमंत्रियों की चित्रावली में वीपी सिंह के स्थान पर पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह का चित्र प्रकाशित किया गया है। आगरा के एक पब्लिशिंग हाउस की ओर से प्रकाशित यह किताब पुवायां के कुछ स्कूलों में कक्षा छह के बच्चों को पढ़ाई जा रही है।
सुधीर विद्यार्थी ने बताया कि 500 रुपये मूल्य की इस पुस्तक की खामी पर स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक, प्रबंधक किसी ने ध्यान नहीं दिया है। किताब बच्चों को गलत जानकारी प्रदान कर रही है। बच्चे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वीपी सिंह के चेहरे को कैसे पहचान पाएंगे?
विज्ञापन

फोटो के नीचे बच्चों को पूर्व प्रधानमंत्रियों के नाम लिखने हैं, तो कई बच्चों ने फोटो के नीचे सही नाम वीके सिंह लिखा है। ऐसे में वीपी सिंह का नाम पूर्व प्रधानमंत्रियों की सूची में न होने से बच्चे उनके बारे में नहीं जान पाएंगे। प्रकाशन को किताब की सभी प्रतियों को तत्काल वापस लेना चाहिए और इसे सुधार कर बिक्री के लिए बाजार में भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें