फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से किशोरी की जान गई

विज्ञापन
जैतीपुर में मरीजों को दवाई वितरित करते स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
सिंधौली। बाजपुर गांव की एक 14 वर्षीय किशोरी को कई दिनों से बुखार आ रहा था। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। बाजपुर गांव के रहने वाले छंगा की बेटी कोमल को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसे सिंधौली के स्वास्थ्य केंद्र में दिखाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं आलमपुर के प्रधान राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दो दिन पहले आलमपुर निवासी शीतल (15) पुत्री रामनारायन की बुखार से मौत हो गई थी। डॉ. सलीम ने बताया कि बृहस्पतिवार को बाजपुर में शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच कर दवाइयां बांटी गईं हैं।
गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, 70 रोगी मिले
जैतीपुर। जैतीपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. लाइक अहमद ने क्षेत्र में टीमें बनाकर गांव में कैंप लगाकर जांच कर दवाई बंटवाना शुरू कर दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीमों ने क्षेत्र के कुलुआबोझ, अवा, नीमदांडी, बाखरपुर, भरई, शाही, गढ़ियारंगीन गांव में कैंप लगाकर 500 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान 70 लोग बुखार से ग्रस्त मिले। सभी को दवाई दी गई है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. लईक अहमद ने ग्रामीणों से अपील की है कि सभी अपने घरों के साथ आसपास की भी सफाई पर ध्यान दें। बिना चिकित्सक के परामर्श के कोई भी दवा इस्तेमाल न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें