तिलहर के धन्यौरा गांव में मंगलवार की रात मगरमच्छ आने से दहशत फैल गई। रात में ग्रामीणों ने उसे नदी तक भगा दिया, लेकिन सुबह मगरमच्छ फिर दिखाई दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे रस्सी से बांध लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शाहजहांपुर जिले में बाढ़ के पानी में आए मगरमच्छ आबादी के इलाके में पहुंच रहे हैं। तिलहर के धन्यौरा गांव में मंगलवार की रात गर्रा नदी से निकला मगरमच्छ गांव में आ गया, जिसे देखकर खलबली मच गई। लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी करने के बाद मगरमच्छ को नदी तक पहुंचाया। रात में मगरमच्छ आने से गांव के लोग दहशत में रहे। उन्होंने अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। दहशत में ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर काटी।
विज्ञापन
ग्रामीण बुधवार को सुबह नदी किनारे गए तो मगरमच्छ फिर दिखाई दिया। इस पर वन विभाग की टीम को सूचना दी गई, लेकिन वन कर्मियों नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने खुद ही मगरमच्छ को किसी तरह पकड़ लिया। काफी देर तक रस्सी से बांधकर रखा। इस दौरान मगरमच्छ को देखने वालों की भीड़ जुटी रही। एक व्यक्ति ने मगरमच्छ के दांत भी गिने। बाद में ग्रामीणों ने मगरमच्छ को गर्रा नदी में छोड़ दिया।