फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाढ़ में डूबा पलिया-लखनऊ हाईवे का निर्माणाधीन बाइपास

Wed, 17 Jul 2024 05:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रोजा तापीय परियोजना गेट के सामने पलिया, लखनऊ हाइवे के निर्माणाधीन वाईपास के लिए बनाया जा रहा ओव
विज्ञापन
रोजा। लखनऊ-पलिया हाईवे पर निर्माणाधीन बाइपास का करीब सात किमी हिस्सा गर्रा व खन्नौत नदी में आई बाढ़ में डूब गया है। दरअसल जलमग्न हिस्से में कई जेनरेटर और मशीनें भी डूब गईं हैं। इससे एनएचएआई की कार्यदायी संस्था को करोड़ों रुपये के नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन

लखनऊ-पलिया हाईवे के हरदोई बाइपास चौराहा से लेकर शहर तक कई जगह आए दिन जाम लगने की समस्या खत्म करने के लिए करीब 35 किमी लंबा बाइपास तीन टुकड़ों में बनाया जा रहा है।
बाढ़ से पहले बाइपास के पहले हिस्से में मिट्टी के भराव का कार्य तेजी से कराया जा रहा था। नदियों के पुल और ओवरब्रिज बनाने के लिए जगह-जगह कंक्रीट पिलर भी खड़े किए जा रहे थे। इसके लिए कार्य स्थलों पर कई जेनरेटर और मशीनें मंगा ली गई थीं। कई टन सरिया, सीमेंट की सैकड़ों बोरियां भी रखी थीं। दोनों नदियों में बाढ़ आने से मिट्टी समेत निर्माण सामग्री बह गई और बाइपास का लगभग सात किमी हिस्सा डूब गया। यही नहीं, मौके पर खड़ी क्रेन आदि सभी मशीनें और विभिन्न क्षमता के एक दर्जन जेनरेटर सेट भी डूब गए। कार्यदायी संस्था के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक विजय कुमार यादव ने बताया अचानक आई बाढ़ से बाइपास डूबने से लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये तक नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें